भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन बुधवार को देर शाम नवगछिया नगर में कई कार्यक्रम में शामिल हुए। नवगछिया बाजार के गुमशुदा अशोक मावंडिया के घर जाकर उनके परिजनों से मिले । नवगछिया के वरीय भाजपा नेता अधिवक्ता सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल के आवास पर जिला भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में भी शामिल हुए।
Total Downloads: 83
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी के बूथों के कार्यकर्ताओं के मेहनत से ही चुनाव जीता जाता है। आज सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से विश्व में कार्यकर्ताओं के सबसे बड़ी पार्टी है। प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा ने कहा कि अब बूथों के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्तर के नेता भी चुनाव जीतने का रणनीति बताएंगे।


