भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल व डीजल की कीमत पर देश की जनता को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पहल से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कुल 5 रुपये तक की राहत कुछ राज्यों में जनता को मिली है।

देश की जनता जानती है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 4 साल के सबसे ऊंचे स्तर यानी 86 डॉलर प्रति बैरल हो गयी है।

विपरीत परिस्थितियों के बावजूद केंद्र सरकार ने देश की जनता की फिक्र की और 1.5 रुपए की एक्साइज ड्यूटी में कटौती केंद्र सरकार ने की है। जबकि एक रुपए कटौती का वहन तेल कंपनियां करेंगी। साथ ही केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से भी अपील की है कि अपने स्तर पर सेल्स टैक्स या वैल्यू एडेड टैक्स में कटौती करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अपील पर कई राज्यों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती कर भी दी है

बाकी कई राज्य जल्द जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करेगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती से केंद्र सरकार को करीब 10,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। लेकिन देश की जनता को राहत देने के लिए सरकार ने उस अतिरिक्त भार का वहन करने का फैसला किया और जनता को राहत पहुंचाई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *