नवगछिया में गंगा के जलस्तर में हर दिन बढ़ोतरी होने से निचले इलाकों में पानी घुसने लगा है गुरुवार को गंगा के जलस्तर में 1 मीटर की वृद्धि मापी गई। जलस्तर बढ़ने से परबत्ता के कई गांवों में गंगा का पानी घुस चुका है। इस्माइलपुर के निचले इलाकों में भी गंगा का पानी घुसने लगा है। गुरुवार को तेतरी के पास कलबलिया धार में भी गंगा का पानी उतरने लगा है। धीरे-धीरे पानी निचले इलाकों में फैलने के साथ-साथ किसान अपनी फसलों को जल्दी बाजी में काट रहे हैं और मवेशियों के लिए चारा जमा करने में लगे हुए हैं।
Total Downloads: 382
नवगछिया में जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी, कटाव का खतरा
इस्माइलपुर बिंद टोली स्थित गंगा खतरे के निशान से 2 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। गुरुवार को गंगा का जलस्तर 31.35 मीटर नापा गया। जल संसाधन विभाग के वरीय पदाधिकारियों ने कहा कि यदि गंगा 32.60 से ऊपर बढ़ती है, तो वह खतरे के निशान को छू लेगी। ऐसे में लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। एक सप्ताह से गंगा का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी है। कटाव की स्थिति संकट का विषय है।


सीओ ने किया निरीक्षण
गोपालपुर| हो रही वृद्धि को लेकर गुरुवार की दोपहर सीओ मोहम्मद फिरोज इकबाल आलम ने इस्माइलपुर बिंदटोली बांध का निरीक्षण किया। स्पर संख्या 5 से 9 तक कटावरोधी कार्य को भी देखा। कहा कजलस्तर में वृद्धि है।
