साई परिवार नवगछिया के द्वारा साई बाबा पुजन महोत्सव का आयोजन किया गया। साई बाबा का पुजन एवं आरती बिष्णू दत्त शर्मा ने किया। शिरडी वाले साई बाबा का भव्य पालकी यात्रा आज निकाली गई । पालकी यात्रा माता शीतला मंदिर नवगछिया से निकल कर स्टेशन रोड, मुख्य बाजार, मक्खाताकिया और गौशाला रोड होकर पूरा नगर भ्रमण करते हुये पुनः मंदिर परिसर पहुची ।
वहां पहुँचे सभी श्रद्धालु बाबा का दर्शन पुजन किया। जिसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया,वहीं हजारों की संख्या पहुँचे श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण किये। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के संयोजक मोहन पोद्दार, काशी गुप्ता,निर्मल चौधरी रविशेखर शर्मा,गोलू कुमार आदि लगे हुए थे।

इस अवसर पर ताइक्वांडो संघ के घनश्याम प्रसाद, बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, बिष्णू कुमार,रंजीत साह,गोपी साह राकेश साह, सेवार्थ के डाँ अनंत विक्रम पुर्षोतम कुमार ओम प्रकाश सिंह ,मुकेश राणा,रूपेश कुमार,ध्रुव प्रसाद गुप्ता,अशोक केडिया एवं सेकडों धर्म प्रेमी आदि लोग उपस्थित थे।वही संध्या में आरती की गई नामचीन कलाकारों द्वारा भजन संध्या के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

