नवगछिया में करीब डेढ़ वर्ष पहले लापता हुई एक नाबालिग छात्रा को पुलिस ने बुधवार को सुरक्षित बरामद कर लिया है। छात्रा नवंबर 2024 में स्कूल जाते समय रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। इस कार्रवाई को नवगछिया पुलिस जिला की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, छात्रा के पिता ने 20 नवंबर 2024 को नवगछिया थाना में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 18 नवंबर को बेटी स्कूल गई थी लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी।

काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस ने कांड संख्या 389/24 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। अब छात्रा की सकुशल बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *