नवगछिया में मद्यनिषेध थाना की टीम ने खरीक टोल प्लाजा के पास वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई, जिसकी जानकारी शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पुलिस के अनुसार जब्त शराब की मात्रा 4,195.80 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख 34 हजार 960 रुपये बताई जा रही है। इतनी बड़ी खेप से अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क की सक्रियता का खुलासा हुआ है।

मौके से आरोपी पिंटू महलदार (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। वह कुशिदा गांव, हरिचन्द्रपुर थाना क्षेत्र, जिला मालदा, पश्चिम बंगाल का निवासी बताया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसके अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

यह पूरी कार्रवाई निरीक्षक मद्यनिषेध दानी प्रसाद के नेतृत्व में की गई, जिसमें सहायक अवर निरीक्षक अर्जुन कुमार महतो सहित मद्यनिषेध सिपाही और गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet