नवगछिया । खरीक प्रखण्ड के कोसी पार नदी थाना क्षेत्र के ढोड़िया गांव में शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान ढोड़िया गांव के प्रभु मंडल की पत्नी सोनवर्षी कुमारी के रूप में हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मुकुंद मुरारी दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी। पुलिस की सूचना पर शनिवार की सुबह शाहकुंड के फुल्ली गांव निवासी मृतक के पिता सुरेश मंडल अपनी पत्नी, साला समेत अन्य परिजनों के साथ ढोड़िया गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।

जहां पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों के हवाले कर दिया। देर शाम ढोड़िया कोसी घाट के समीप मृतका अंतिम संस्कार हुआ और पति मुखाग्नि दी। मामले को लेकर मृतका के पिता ने अपने दामाद प्रभु मंडल और उसकी मां मीणा देवी पर नदी थाना में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि दो वर्ष पूर्व उसकी बेटी की प्रभु से शादी हुई थी।

शादी के कुछ माह बाद से ही उसके पति और सास दहेज के लिए प्रताड़ित कर रह रहे थे। दो दिन पूर्व ही उसकी बेटी के साथ मारपीट की थी। उसकी पत्नी केसो देवी ढोड़िया जाकर बेटी व दामाद को समझा-बुझाकर घर लौटी थी। अगले ही दिन दामाद ने अपनी मां के साथ मिलकर मेरी बेटी की हत्या कर दी।इधर, नदी थानाध्यक्ष मुकुंद मुरारी ने बताया कि दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *