नवगछिया। नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में उस समय कौतूहल मच गया जब पता चला कि प्रसव कक्ष में एक महिला नें एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया हैं । महिला का नाम सुभद्रा देवी पति मनोज यादव है जो नवगछिया के धोबिनिया का रहने वाला है। महिला का मायका ख़रीक के लत्तीपुर है। मौके पर उपस्थित परिजनों ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने के बाद सुभद्रा देवी को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक अदभुत संरचना वाले बच्चे नें जन्म लिया जिसके दो सर, चार हाथ और तीन पैर हैं।
Total Downloads: 360
वहीं जुड़वा बच्चे की नानी विमला देवी ने बताया कि उनकी पुत्री सुभद्रा के चार बच्चे पहले से हैं। इनमें तीन लड़की वह एक लड़का है। यह पांचवा बच्चा था जो पूरे 9 माह के बाद जन्म लिया। उन्होंने बताया कि प्रसव पीड़ा होने के बाद उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां प्रसव होने के बाद पता चला कि या बच्चा अलग संरचना वाला है। जुड़वा बच्चे के दो सिर, चार हाथ, तीन पैर हैं मौके पर स्थानीय लोगों के अलावे परिवार के कई लोग उपस्थित थे। कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गयी।

कहते है अनुमण्डल अस्पताल प्रभारी :
अनुमण्डल अस्पताल प्रभारी डॉ एके सिन्हा ने बताया कि यह जन्मजात लक्षण है। डेवलपमेंट के समय ही जाइगोट के दौरान दोनों अलग अलग हो गया। अस्पताल में बीच बीच में अल्ट्रासाउंड कर जांच किये जाने का प्रवधान है लेकिन डॉ अंजू तुरियार के तबादले के बाद सब अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद है जिस कारण अल्ट्रासाउंड नही हो पाया। बच्चा मृत ही पैदा लिया था।

