नवगछिया । नवगछिया में गरीब घरों के बिटिया की शादी निःशुल्क होगी। आर्थिक रूप से कमजोर कमजोर परिवार वालों के लिए मात्र 11 रुपया के पंजीयन से होगा विवाह। आर्थिक पृष्ठभूमि वाले परिवार 22 मई 2023 तेतरी दुर्गा मंदिर में होने वाली सामूहिक विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
Total Downloads: 79
कार्यक्रम से जुड़े हुए कार्यकता अरविंद सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह में 61 जोड़ियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। अबतक 21 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए इच्छुक वर वधू 8877951189, 9973233729पर संपर्क कर सकते हैं। अनुज चौरसिया ने बताया कि हमारे समाज में ऐसे अभी भी परिवार है कि जो आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण अपने बिटिया की शादी नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे ही परिवार की सहायता करने के उद्देश्य से यह मुहिम चलाई जा रही है।
रोणित सिंह ने बताया कि यह नवगछिया जैसे क्षेत्र में पहला आयोजन है। शादी से संबंधित जितना भी खर्च होगा, वह हमारी टीम के द्वारा समाज के सहयोग से किया जाएगा। हर्ष कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में सनातन रिति रिवाज के साथ तेतरी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में शामिल होने वाले जोड़ियों विवाह संपन्न कराया जाएगा।

सामूहिक विवाह में शामिल होने वाली जोड़ियों को वर-वधू के लिए वस्त्र, विवाह, पूजन सामग्री, पंडित की व्यवस्था, निशुल्क विवाह स्थल की वयवस्था,. एक जोड़ी पर 50 लोगों के लिए निशुल्क भोजन की वयवस्था की तैयारी की गई है।
