नवगछिया – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा अभाविप का सदस्यता अभियान बुधवार से प्रारंभ हो गया है. पहले दिन मदन अहल्या महिला महाविद्यालय और गजाधर भगत महाविद्यालय के 470 छात्र छत्राओं ने अभाविप की सदस्यता ली है.

मदन अहल्या महिला महाविद्यालय नवगछिया में महाविद्यालय अध्यक्ष कोमल राज और सह मंत्री जुली कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया तो गजाधर भगत महाविद्यालय नवगछिया में महाविद्यालय अध्यक्ष सागर झा एवं उपाध्यक्ष अवध किशोर के नेतृत्व में प्रारम्भ किया गया.

इधर नवगछिया नगर के निजी शैक्षणिक संस्थानों में भी नगर सदस्यता अभियान प्रमुख शिवम झा के नेतृत्व में सदस्यता प्रारम्भ किया गया. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल शर्मा ने बताया कि नवगछिया नगर में इस वर्ष 5000 सदस्यता करने का लक्ष्य रखा गया है. इस अवसर पर जिला सदस्यता अभियान प्रमुख स्मृति सिंह, राहुल शर्मा, नगर सदस्यता अभियान प्रमुख शिवम झा, अध्यक्ष कोमल राज, सह मंत्री जुली, अश्विनी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *