नवगछिया : लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन हरिकुंज में आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि लायन्स इंटरनेशनल 322 E की जिलापाल लायन नम्रता सिंह, विशिष्ट अतिथि कैबिनेट सेक्रेटरी सपना सिंह, सम्मानित अतिथि डीसी नेहा जी मौजूद थी। सम्मान समारोह की अध्यक्षता लायन कमलेश कुमार अग्रवाल और मंच का संचालन क्लब सचिव लायन सुभाष चन्द्र वर्मा ने किया।

वही आगन्तुक अतिथीयों का सम्मान डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन पवन कुमार सर्राफ, रिजिनल चेयरपर्सन प्रो०विजय कुमार, जॉन चेयरपर्सन लायन डॉ०अशोक केजरीवाल, लायन मोहन लाल चिरानियाँ, क्लब उपाध्यक्ष बिनोद केजरीवाल, क्लब कोषाध्यक्ष लायन बिनोद कुमार चिरानियाँ जी ने संयुक्त रूप से बुके देकर किया। जिलापाल ने अपने सम्बोधन में क्लब के आयोजित सभी कार्यक्रमों के काफी प्रसंशा की। साथ ही नवगछिया जैसे ग्रामीण क्षेत्र में क्लब के होने और सक्रियता के साथ क्लब के हर निर्देशों का पालन करने हेतु सभी सदस्यों को बधाई दी साथ ही कुछ अन्य जनहित कार्यो को क्रियान्वित करने हेतु अपील भी की। आने वाले दिनों में क्लब द्वारा पूरा करने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान जिलापाल नम्रता सिंह द्वारा क्लब अध्य्क्ष, सचिव के साथ साथ सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को क्लब पीन देकर ऊर्जान्वित किया और अपनी ओर से नवगछिया क्लब को एक शुभकामना सन्देश भी प्रेषित किया। तद्पश्चात बाल भारती विद्यालय के निकट स्थित पार्वती वाटिका में जिलापाल लायन नम्रता सिंह जी द्वारा पौधारोपण किया गया।जिलापाल ने बताया आज के समय में बढ़ती कई महामारी को ध्यान में रखते हुए,समय समय पर वृक्षों का रोपण अति आवश्यक है। जिसके तहत आपका क्लब प्रयत्नशील है।

जिसके कारण आज हमें भी इस अभियान में हिस्सा लेने का मौका मिला। इस कार्यक्रम में लायन अजय रूंगटा, नीलम चौधरी, मंजू पंसारी, कंचन खेमका, रीता गाड़ोदिया, अनिता अग्रवाल, संजय मावंडिया, नरेश केडिया, डीपी सर, अशोक गोपालका के साथ नवगछिया नगर से कई लोगों की उपस्थिति रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *