बिहपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गौरीपुर गांव में छापेमारी कर गोलीकांड के मुख्य आरोपी सुधीर चौधरी और उसके पुत्र रोशन कुमार को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनकी तलाश की जा रही थी। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने मिल्की गांव से मोबाइल चोरी के आरोपी मो. दिलो को भी गिरफ्तार किया।
संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
