नवगछिया के रंगरा प्रखंड में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य चितरंजन शर्मा से अपराधियों द्वारा 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने और पूरे परिवार की हत्या करवाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

मंगलवार को चितरंजन शर्मा ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ नवगछिया एसपी वैभव शर्मा को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में उन्होंने बताया कि रंगरा में रंगमंच निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी उन्हें मिली थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद से ही आरोपी लगातार पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पीड़ित ने कहा कि लगातार मिल रही धमकियों से उनका परिवार दहशत में है। उन्होंने एसपी से सुरक्षा उपलब्ध कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि रंगरा थानाध्यक्ष को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *