नवगछिया। बाढ़ का आकलन करने केंद्रीय टीम मंगलवार को नवगछिया आ रही है। केंद्रीय टीम 11 बजे नवगछिया के जाह्नवी चौक पहुंचेगी। केन्द्रीय टीम के आगमन को लेकर विधि व्यवस्था के मद्देनजर नवगछिया एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल ने 12 स्थानों पर दण्डाधिकारी और पुलिस बलों की तैनाती की गई है।
नवगछिया के जाह्नवी चौक, तेतरी दुर्गा स्थान चौक, तेतरी चौक, नवगछिया बस स्टैंड, मकन्दपुर चौक, लालजी मध्य विद्यालय के पास, लत्तीपकर धरहरा चौक, मदरौनी चौक, रंगरा चौक, चापर ढाला चौक पर दण्डाधिकारी तैनात किए गए हैं।



