नवगछिया । भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का नवगछिया स्टेशन पर भाजपा नेता विनोद कुमार मंडल के नेतृत्व में अंगवस्त्र एवं फूलमाला के साथ स्वागत किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 47
वहीं भाजपा नेता मनोज पांडे एवं अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने देश को आजादी दिलाने में नवगछिया के शहीद अमर मुंशी साह के स्मारक नवगछिया स्टेशन परिसर में बनाने हेतु अपनी बात रखी।
अश्वनी चौबे ने भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द स्मारक का निर्माण होगा। स्टेशन पर नवगछिया भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, पूर्व जिला महामंत्री मनोज पांडे आदि उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
