भागलपुर से नवगछिया की दूरी 17 किमी है। इस दूरी को तय करने के लिए ट्रेनों को 145 किमी का सफर तय करना होता है। ट्रेनें मुंगेर और खगड़िया होकर नवगछिया जाती हैं। 15 मिनट की इस दूरी को तीन घंटे में रेलवे पूरा करती है।
हालांकि गंगा नदी पर बनने वाले मेगा ब्रिज से इस समस्या को दूर किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर सीमांत रेलखंड और उत्तर मध्य रेलवे को पूर्व रेलवे से जोड़ने की मंजूरी दे दी है। भागलपुर में इस परियोजना के लिए 26 लंबा वाई-लेग सेक्शन आधारित एक मेजर ब्रिज बनेगा। जो विक्रमशिला को कटरिया को जोड़ेगा।
भागलपुर में गंगा नदी पर 26 किमी लंबा एक मेगा ब्रिज के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस पुल के बन जाने से भागलपुर के दो हिस्सों को आपस में जोड़ा जा सकेगा। अभी गंगा नदी के दोनों हिस्सों में मुंगेर और खगड़िया होकर जाना होता है। इसी के साथ बिहार, झारखंड और बंगाल से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। जिससे यात्रियों के साथ-साथ व्यापार को लाभ मिलेगा।

पूर्वोत्तर के राज्यों में भी पहुंच आसान हो जाएगी। कटिहार मंडल में कटरिया को मालदा मंडल में भागलपुर बिक्रमशिला से जोड़ा जाएगा। इसी के साथ एक वाई-लेग सेक्शन सबौर के पास भी प्रस्तावित है

