नवगछिया : दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने नवगछिया नगर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। इस दौरान कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन में परिवर्तन किया गया है और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

📌 यातायात व्यवस्था इस प्रकार होगी

  • नवादा माखटकिया से रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन – नगर परिषद कार्यालय से राजेंद्र कॉलोनी होकर जाएंगे।

  • मकंदपुर चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन – पुरानी बस स्टैंड और नया टोला होकर जाएंगे।

  • रेलवे स्टेशन से भवानीपुर चौक की ओर जाने वाले वाहन – नोनिया पट्टी, गोपाल गौशाला होकर जाएंगे।

  • महाराज जी चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग – सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

📌 भारी वाहनों पर रोक

  • नवगछिया मार्केट क्षेत्र में सुबह 8 बजे से रात 2 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

📌 तेतरी दुर्गा मंदिर क्षेत्र में प्रतिबंध

  • मकंदपुर से पकड़ा होकर तेतरी दुर्गा मंदिर जाने वाले वाहनों का प्रवेश रामधारी उच्च विद्यालय, तेतरी पकड़ा के बाद बंद रहेगा।

  • भागलपुर से जीरो माइल जाने वाले विक्रमशिला पहुंच पथ पर, तेतरी चौक से दुर्गा मंदिर की ओर वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

  • तेतरी गांव से दुर्गा मंदिर जाने वाली ग्रामीण सड़कों में गैस एजेंसी के बाद प्रवेश निषेध रहेगा।

  • जाह्नवी चौक से तेतरी दुर्गा मंदिर जाने वाली 14 नंबर सड़क पर तेतरी पेट्रोल पंप के बाद सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

👉 प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet