नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की गरीब व भोली-भाली लड़कियों और महिलाओं को अच्छी जिंदगी जीने का वास्ता देकर यूपी में दलालों के हाथ बेच देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

मामले को लेकर एक महिला पति ने गोपालपुर थाने में लिखित आवेदन देकर विधि सम्मत कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। आवेदक का आरोप है कि मेरी पत्नी को मेरी सगी भाभी ने बहला-फुसला कर बेच दिया है। वह लडकियों व महिलाओं को सब्जबाग दिखा कर यूपी के मानव तस्करों के हाथ सौदा कर बेच देती है।

पंचायत के मुखिया ने बताया कि पिछले तीन-चार वर्षों में इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं। बेची गईं महिलाओं के परिजन ने मेरे पास शिकायत भी की है। बाहर बेची गईं महिलाएं आजतक वापस नहीं आईं। मामले की जांच कर इस धंधे से जुडे लोगों को बेनकाब करना जरूरी है।

पूर्व मुखिया ने बताया कि आरोपित महिला के पास यूपी के लोगों का आना-जाना है। गांव की लड़कियों व महिलाओं को बेच देने की घटनाएं यहां पहले भी हुई हैं। इसको लेकर पूर्व में भी गोपालपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *