नवगछिया – नवगछिया में बिजली आपूर्ति की स्थिति विगत दो दिनों से बदहाल हो गयी है. स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है. मंगलवार और बुधवार को दिन भर बिजली बिना किसी सूचना के गायब रही. दो दिनों तक दिन में महज एक से दो घंटे ही बिजली दी जा रही है.

नवगछिया के स्थानीय भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह कुशवाहा, आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा कि बिना किसी सूचना के बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान हो जाते हैं.

वे लोग प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों से मामले की शिकायत करेंगे. इधर नवगछिया शहरी क्षेत्र के जेई प्रशांत कुमार ने कहा कि आपूर्ति बढ़ जाने के कारण दो दिनों से लो शेडिंग हो जा रहा है. जिसके कारण आपूर्ति बाधित हो जा रही है. इसमें सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *