नवगछिया:  विनोद यादव की हत्या समेत डेढ़ दर्जन संगीन मामलों में वांछित लोदीपुर के कुख्यात नंदकिशोर मंडल की हत्या कर दी गई। शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने खरीक में रेलवे केबिन के समीप केला खेत से शव बरामद किया। कुख्यात नंदकिशोर को अपराधियों ने ईंट-पत्थर से सिर और मुंह कुचलकर मार डाला है। घटना को दो दिनों पूर्व ही अंजाम दिया गया है। नंदकिशोर हाल ही में जेल से बाहर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। घटना को लेकर देर शाम तक परिजन द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

दो दिनों पूर्व किसी ने फोन कर बुलाया था घर से

नंदकिशोर की पत्नी जीरा देवी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम किसी ने मोबाइल पर फोन कर पति को गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास बुलाया था। इस पर मैंने कहा था कि नाश्ता कर लीजिए तब जाइएगा। लेकिन वे तुरंत आने की बात कह निकल गए। घर नहीं लौटने पर रात में फोन की तो बोले कि आज नहीं आएंगे। अगले दिन भी घर वापस नहीं लौटने पर दोबारा फोन की तो मोबाइल बंद बताया। इसके बाद गुरुवार को खरीक थाने में गुमशुदगी का आवेदन दी। शुक्रवार को खोजबीन के क्रम में एनएच-31 स्थित अंभो चौक से दादपुर जाने वाली सड़क के किनारे केला खेत में शव मिला। आशंका है कि अपराधियों ने नंदकिशोर को पहले नशीला पदार्थ खिलाया, फिर बेहोशी की हालत में हत्या कर दी। उसके मुंह से झाग निकला हुआ था और पूरा चेहरा काला पड़ा था।

विनोद की हत्या बाद नंदकिशोर के घर पर ही ठहरे थे आरोपित

नंदकिशोरमूल रूप से रंगरा ओपी क्षेत्र के सधुवा चापर गांव का निवासी था। पिछले दो वर्षों से वह लोदीपुर गांव में गंगा नदी किनारे घर बनाकर परिवार के साथ रह रहा था। सधुवा चापर के कुख्यात भक्ता मंडल गिरोह का वह मुख्य सदस्य था। नवगछिया के रसलपुर निवासी दबंग विनोद यादव की हत्या में भक्ता मंडल के साथ नंदकिशोर भी नामजद आरोपित था। हाल ही जेल से बाहर आया था। बताया जाता है कि विनोद यादव की हत्या बाद सभी आरोपित लोदीपुर में नंदकिशोर के घर पर ही रात में ठहरे थे। यहीं से दूसरे दिन मछली का भुजिया एवं रोटी खाकर सभी आरोपित गंगा के रास्ते नाथनगर की ओर भागे थे। विनोद की हत्या के दौरान जख्मी एक अपराधी कई दिनों तक लोदीपुर में ही रूक कर अपना इलाज कराया था।

पिता उपेंद्र मंडल पर भी दर्ज हैं कई मामले, भाई की हो चुकी है हत्या

नंदकिशोर पर नवगछिया समेत आसपास के जिलों में डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। इसके पिता उपेन्द्र मंडल पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उपेन्द्र भी हाल ही में बेल पर जेल से बाहर आया है। वह एक हत्या के प्रयास मामले में जेल गया था। नंदकिशोर के भाई की भी कुछ वर्ष कटोरिया के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet