नवगछिया के मारवाड़ी विवाह भवन में विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई।

विश्व हिंदू परिषद उत्तर बिहार के विधि प्रकोष्ठ के प्रांत सह प्रमुख शारदाकांत ने संगठन की स्थापना और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। बाल भारती के प्रशासक डीपी सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

लव जिहाद, धर्मांतरण पर चर्चा

धर्माचार्य राम पाठक, शिक्षक कन्हैया और नेत्र विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि बजरंग दल कैसे लव जिहाद, धर्मांतरण और गौ हत्या जैसे मुद्दों पर काम करता है।

दुर्गा वाहिनी से जुड़ने का आह्वान

राष्ट्रीय सेविका समिति और गंगा समग्र की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्वेता सिंह ने महिलाओं से दुर्गा वाहिनी से जुड़ने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन शरद कुमार ने किया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....