नवगछिया नगर क्षेत्र के छोटी ठाकुरबाड़ी रोड स्थित बिहुल चौक में और पुराना सब्जी पट्टी विषहरी पूजा समारोह का समापन हो गया। रविवार से चल रहे इस पूजा का समापन सोमवार की देर शाम माता विषहरी एवं सती बिहुला की प्रतिमा विसर्जन के साथ किया गया।

सोमवार की सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। विदाई के समय महिलाओं ने पारंपरिक विदाई गीत गाए। श्रद्धालु भावुक होकर माता को विदा करते दिखे।

नवगछिया के हरियापट्टी में स्थित मां विषहरी की प्रतिमा का विसर्जन भी किया गया। यह विसर्जन रात्रि में शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालु “जय मां विषहरी” के जयकारे लगाते रहे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....