नवगछिया : कदवा फोरलेन पर श्रीपुर पेट्रोल के समीप रविवार की सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है। इसमें से एक की पहचान प्रिंस कुमार की पहचान सहरसा रघुनाथपुर निवासी के रूप में हुई। शेष दो लोगों की पहचान नहीं हो पायी है। बताया जा रहा कि तीनों युवक बाइक से सुबह 4 बजे नवगछिया से निकले थे। मधेपुरा की ओर जा रहे थे और इसी क्रम में दुर्घटना हो गई। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना कैसे हुई। सुबह गश्ती करने जा रही नावगछिया पुलिस को तीनों युवक का शव और एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक मिली।

Whatsapp group Join

अस्पताल पहुंचे परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक में अंशु कुमार के बर्थडे पार्टी से तीनों लड़के लौट रहे थे। पुलिस का कहना है कि है कि दुर्घटना कब हुई अभी यह स्पष्ट नहीं है। सुबह 5 बजे जब गश्ती गाड़ी निकली तो पता चला। प्रिंस कुमार पिता जनार्दन मंडल सहरसा रघुनाथपुर महुवा बाजार का रहने वाला है।

वहीं उसके जेब से पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन का परिचय पत्र एवं आधार कार्ड आदि बरामद हुआ है। दो अन्य की पहचान कदवा ओपी के प्रतापनगर निवासी मसरुल कुमार राय के पुत्र सुकेश कुमार (20) और इस्माइलपुर थाना के मंथन टोला निवासी रामजी मंडल के पुत्र राहुल कुमार उर्फ सूरज कुमार (18) के रूप में की गयी है। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी तब हुई जब पुलिस की टीम सुबह की गश्ती पर निकली। इसी दौरान पता चलाकि सड़क पर क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी हुई है। देखा गया कि तीनों युवकों के शव सड़क पर पड़े थे। तुरंत एक्शन लेते हुए गश्ती दल ने छानबीन शुरू कर दिया। प्रिंस कुमार के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। शवों को अस्पताल ले जाया गया जहां  तीनों युवक के परिजन पहुंचे उनकी पहचान हो सकी। पुलिस ने बताया कि  तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। पुलिस तीनों युवकों को कुचलने वाली गाड़ी का पता लगा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *