नवगछिया। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंगबांध से विक्रमशिला संपर्क पथ सड़क पर शुक्रवार की शाम साइकिल सवार बालक को एक अनियंत्रित ट्रक ने सीधा धक्का मार दिया। हादसे में बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक बालक परबत्ता थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी शेखर मंडल के पुत्र कृष्णा कुमार 12 वर्ष बताया गया। मृतक बालक गंगा दियारा बहियार से साइकिल पर मवेशी का चारा घास लेकर घर लौट रहा था।

विक्रमशिला पहुंच पथ से पहले ही रिंगबांध सड़क होकर मृतक साइकिल से जा रहा था कि ट्रक ने सामने से धक्का मार दिया। दुर्घटना में बालक सौ मीटर दूर जाकर गिरा और घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा। ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने खदेड़कर ट्रक के उपचालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

जानकारी मिलते ही इस्माईलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उपचालक को हिरासत में लिया। मृतक तीन भाई तीन बहन में बड़ा था। शेखर मंडल का नाश्ते की दुकान है। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता शेखर मंडल शुक्रवार सुबह ही बाबा को देवघर जल चढ़ाने गए थे। घटना की जानकारी पाकर पिता शेखर मंडल बाबा को बिना जल चढ़ाए ही सुल्तानगंज गंगा घाट से घर लौट गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *