नवगछिया। हिन्दी नववर्ष के अवसर पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् 2083 के दिन श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया से स्वामी आगमानंद जी महाराज के नेतृत्व में विशाल तिरंगे के साथ भव्य नववर्ष यात्रा निकाली गई।

यह शोभायात्रा आश्रम से प्रारंभ होकर पुष्प वर्षा के बीच एनएच 31 होते हुए जीरो माइल, फूड प्लाजा फैमिली रेस्टोरेंट, तेतरी चौक से स्टेट हाईवे के रास्ते यमुनिया, तुलसीपुर, ध्रुवगंज, खरीक बाजार होते हुए खरीक चौक के समीप आनंद वेयर हाउस पहुंची, जहां यात्रा का विश्राम हुआ।

यहां श्री शिवशक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज का आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ संजीव कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वाहनों की लंबी कतार, भगवा ध्वज से सजा माहौल

नववर्ष यात्रा में मोटरसाइकिल, कार और छोटे वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। सभी वाहनों पर नववर्ष के भगवा ध्वज लहरा रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया।

इस यात्रा में कुंदन बाबा, स्वामी मानवानंद जी, स्वामी शिव प्रेमानंद जी, स्वामी जीवनानंद जी, पंडित प्रेम शंकर भारती सहित योगपीठ के सभी आचार्य, सेवादल सदस्य और विभिन्न जिलों से आए शिष्य, श्रद्धालु एवं अनुयायी शामिल हुए।

“घर-घर भगवा फहराइए” का गूंजा नारा

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “हिन्दी नववर्ष मनाइए, घर-घर भगवा फहराइए” के नारे लगाए। आनंद वेयर हाउस में अपने संबोधन में स्वामी आगमानंद जी महाराज ने हिन्दी नववर्ष के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसके प्राकृतिक प्रमाण और उदाहरण प्रस्तुत किए तथा इसे धूमधाम से मनाने की अपील की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *