नवगछिया : नवगछिया में गुरुवार को पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है। अनुमंडल अस्पताल में 70 लोगों की जांच हुई जिसमें पांच लोग संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को कोरोना से संदर्भित चिकित्सा मुहैया कराने के बाद होम क्वारीनटीन कर दिया गया है।

संक्रमित पाए गए मरीज में नवगछिया शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के हैं। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बरुण कुमार ने कहा कि संक्रमित पाए गए मरीज को कोरोना से संदर्भित दवा उपलब्ध कराकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

नवगछिया में 110 लोगों को ने लिया कोरोना का टीका

नवगछिया : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया क्षेत्र में आयोजित कोरोना वेक्सिनेशन शिविर गुरुवार को कुल 110 लोगो का टीकाकरण किया गया। मंगलवार को टीकाकरण को लेकर इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के अलावा ढोलबज्जा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, साहू परबत्ता, एचएससी कदवा दियरा, एचएससी तेतरी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरूण कुमार ने कहा कि गुरुवार को कुल 110 लोगो को प्रथम डोज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *