नवगछिया : नवगछिया में मंगलवार को 18 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को कोरोना से संदर्भित चिकित्सा मुहैया कराने के बाद होम क्वारीनटीन कर दिया गया है।
Total Downloads: 172
संक्रमित पाए गए मरीज में नवगछिया शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के हैं। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि संक्रमित पाए गए मरीज को कोरोना से संदर्भित दवा उपलब्ध कराकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

रंगरा में दो लोग मिले कोरोना संक्रमित, सबों को किया गया होम आइसोलेट
रंगरा पीएचसी में मंगलवार को किये गए कोरोना जांच में दो कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान की गयी है. दोनों रंगरा गांव के ही हैं. जानकारी देते हुए रंगरा के पीएचसी प्रभारी डॉ रंजन ने कहा कि दोनों को होम आईसोलेट किया गया है जबकि दोनों को पीएचसी से दवा भी दिया गया है.

