नवगछिया। नवगछिया में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को अनुमंडल अस्पताल में मात्र 25 लोगों की हुई
Total Downloads: 102
जांच में 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों में नवगछिया महिला कॉलेज के पति-पत्नी, महिला थाना की एक सिपाही, बैंककर्मी, एक व्यवसायी, रेल पुलिस सहित सैदपुर के लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है।
कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर रविवार को बिहपुर थानाध्यक्ष ने बिहपुर के विभिन्न क्षेत्रों में माइकिंग कर लोगों को मास्क पहनने की नसीहत दी। इस दौरान बिहपुर सीओ बलिराम प्रसाद, इंस्पेक्टर विनय कुमार, वीसीएम शमशाद आलम आदि मौजूद थे। पुलिस ने लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने, सामाजिक दूरी का पालन करने, सेनिटाइजर का प्रयोग करने, जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कोरोना गाइड का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

