नवगछिया : थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव स्थित विषहरी मंदिर से 200 गज उत्तर शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को वहां पर फेंक दिया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
जबकि पुलिस का मानना है कि युवक की मौत पानी में डूबने हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में करवा कर सुरक्षित रख लिया है। बताया गया कि 72 घंटे तक शव को सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हुई तो उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएग। नवगछिया पुलिस ने युवक की तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
