नवगछिया। श्री श्याम भक्त मंडल न्यास नवगछिया के तत्वावधान में 36वां श्री श्याम महोत्सव बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड, नवगछिया के प्रांगण में भव्य रूप से प्रारंभ हो गया है। दो दिवसीय यह धार्मिक आयोजन 31 दिसंबर 2025, बुधवार से 1 जनवरी 2026, गुरुवार तक नए साल के स्वागत के साथ रात्रि 10 बजे तक चलेगा।

महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में छप्पन भोग, अलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार, 30 घंटे की अखंड ज्योत, विशाल भंडारा एवं दिव्य दर्शन शामिल हैं। आयोजन में बाहर से आए प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा बाबा श्याम के भजनों की अमृत वर्षा की जा रही है।

कोलकाता से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय अग्रवाल ने “ना मांगू सोना चांदी…”, “मैं तो हूं श्याम का दीवाना…”, “ना होटल जाएंगे ना डिस्को जाएंगे” जैसे लोकप्रिय भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। नए साल के अवसर पर केक काटकर एवं आतिशबाजी के साथ भक्तों ने बाबा श्याम से सुख-समृद्धि की कामना की।

भजन संध्या में मयंक अग्रवाल (सोनीपत), संजय शर्मा (कोलकाता), स्वरूपा केजरीवाल (नवगछिया), आशुपाल (दिल्ली) एवं युवराज भारद्वाज (नवगछिया) भी अपनी मधुर प्रस्तुतियां देंगे।

आयोजन स्थल एवं बाबा के दरबार की भव्य सजावट में भागलपुर के गणेश माली फूलवाले की टीम, बंगाल के कारीगरों तथा बिहार टेंट का विशेष योगदान रहा है।

महोत्सव को सफल बनाने में अध्यक्ष सुभाष वर्मा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार यादुका, कमल कुमार टिबरेवाल, रूपेश कुमार रुंगटा, सचिव मनोज कुमार चौधरी, उपसचिव अमित कुमार चिराणियाँ, कोषाध्यक्ष प्रदीप डोकानिया, उपकोषाध्यक्ष सौरभ नारनोली, केशव सरार्फ, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, संस्थापक सदस्य शम्भू रुंगटा, सन्तोष यादुका, शिव कुमार डोकानियां, मनोज कुमार चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, रवि सर्राफ, एवं कार्यकारिणी सदस्य महेश चिराणियाँ, मनोज सर्राफ, गोविंद केडिया, विनय केजरीवाल, दिनेश केडिया, पंकज सर्राफ, सन्दीप चिराणियाँ, वरुण केजरीवाल, मानस चिरानीयां और कानू चिराणियां सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *