बिहपुर। प्रखंड के मिल्की गांव में दाता मांगन शाह रहमतुल्ला अलैह के सालाना उर्स पर लगा मेला अपने परवान पर है। सोमवार की शाम सोनवर्षा वार्ड नंबर 7 निवासी पंकज कुंवर के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनका बड़ा लड़का प्रेम कुंवर (18) मेला में लगे ब्रेक डांस झूले पर झूल रहा था। उसी दौरान अचानक से तबीयत बिगड़ गयी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 174
वह पीसना-पसीना हो गया। उसके छोटे भाई ने झूले को रुकवाया और भाई को झूले से उतार कर बिहपुर सीएचसी लाया लेकिन तबतक प्रेम की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी थी। मृत युवक की मां पिंकी देवी, पिता पंकज कुंवर एवं भाई प्रिंस कुमार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। इस घटना की जानकारी परिजनों ने बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह दी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
