बिहपुर: मड़वा पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर आठ कुंवर टोला स्थित एक पोखर से सोमवार की सुबह पुलिस ने एक 18-19 वर्ष की युवती का शव बरामद किया। शव मिलने की सूचना पर पोखर के पास बड़ी संख्या में लोग इक्कठे हो गये। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि चौकीदार के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिये 72 घंटे रखा जाएगा। ओपी प्रभारी ने बताया घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा। उन्होंने युवती का गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
