नवगछिया। नवगछिया मे भी कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। सोमवार को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में जांच रिपोर्ट के बाद चार कोरोना पॉजेटिव पाए गए। अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में सोमवार को 310 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिसमें 60 लोगों की एंटीजन जांच की गई। वहीं 150 लोगों का सैम्पल आरटीपीसीआर जांच के लिए जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।
Total Downloads: 160
अनुमंडल अस्पताल में दोपहर के एक बजे कोरोना का सैंपल लिया जा रहा था। अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि रोजाना लगभग तीन सौ लोगों की कोरोना जांच की जाती है।
जांच के क्रम में जो संदिग्ध पाए जाते हैं, उनका सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा जाता है। मरीज की रिपोर्ट पॉजेटिव पाए जाने पर उसे मेडिकल कीट देते हुए घर पर सुरक्षित रहने की कहा जाता है और उसके पूरे परिवार का जांच कराई जाती है।

