नारायणपुर। कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर स्टेशन पर जीआरपी ने सहरसा जिला के बिहरा थाना क्षेत्र मोरबल्ला गांव के नाबालिग को पकड़ा। पूछताछ के बाद घर से जानकारी ली गयी तो पता चला कि 25 फरवरी 23 को लड़के के अपहरण का मामला उसके पिता ने बिहरा थाना में दर्ज कराया था।

जीआरपी पुलिस ने लड़के को भवानीपुर पुलिस को सौंप दिया। बिहरा थाना के एएसआई चन्द्रशेखर तांती ने भवानीपुर पुलिस से लड़के को बरामद किया। लड़का ने बताया कि घर में पिता गांजा पीकर मारपीट करते थे, इसलिए वहां से भाग गये और हाथीदह स्टेशन के पास ठेकेदार के यहां मजदूरी करने लगे। पैसा नहीं देने पर उसका मोबाइल लेकर भाग गये।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *