नवगछिया – भाजपा नेता सह बिहपुर विधानसभा के पूर्व विधायक इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र मोबाइल से जागरूकता अभियान फैला रहे हैं. पूर्व विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं फोन कर घर से ना निकलने, बार बार साबुन से हाथ धोने की सलाह दे रहे हैं. कार्यकर्ताओं से बातचीत का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है

जिसमें शैलेन्द्र देवराज नाम के एक कार्यकर्ता को गवई भाषा में सलाह दे रहे हैं कि बीस इक्कीस दिन के बात छै, परहेज ही कोरोना के उपाय छै, साबुन आरू डिटॉल से हाथ जरूर साफ करिहो. आयज काल हम्मुं घर पर ही रहै छियै तोहुँ रहो. पूर्व विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि इस लॉक डॉन का व्यापक रूप से फायदा दिखेगा. ईश्वर की कृपा रही तो अपना इलाका पूर्ण सुरक्षित रहेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *