एसडिओ मुकेश कुमार ने गुरुवार को बिहपुर प्रखंड के मड़वा पंचायत के मड़वा इंडियन ग्रामीण वितरक के गोदाम पर छापा मार दिया। इस दौरान गैस गोदाम में स्टॉक में केवल 10 घरेलू सिलेंडर व 10 वाणिज्य सिलेंडर पाया गया। एसडीओ ने यह कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत के बाद की थी।

ग्रामीणों ने शिकायत किया था कि मड़वा गैस एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी नहीं दिया जाता है। यदि दिया भी 20 रुपये अधिक लिया जाता है। एसडीओ ने वितरक की पंजी की जांच की। एसडीओ ने बताया कि अभिलेख के अनुसार कुछ ऐसी भी उपभोक्ताओं को रसोई गैस नहीं दिया गया है, जो 18 दिसंबर को ही ऑनलाइन गैस बुकिंग कराए थे। इससे यह प्रमाणित होता है कि वितरक सही तरीके से वितरण कार्य नहीं कर रहा है।

वितरक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में दुर्गापुर से गैस सिलेंडर की आपूर्ति होती है। ससमय गैस की आपूर्ति नहीं होने से समय पर सिलेंडर देने में कठिनाई हो रही है। मौके पर एसडीओ ने वितरक को चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिनों के अंदर सुधार नहीं हुआ तो, अनुज्ञप्ति रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद एसडीओ ने किराेसिन तेल के थोक विक्रेता मेमेर्स कुमार ट्रेडर्स बिहपुर के गोदाम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टाफ का मिलान किया गया, जो कि सही पाया गया। इस दौरान बिहपुर एमओ को निगरानी करने का निर्देश दिया।

रंगरा में 15 दिनों से गैस नहीं मिलने से लोग परेशान

रंगरा| प्रखंड क्षेत्र स्थित सत्यदेव गैस एजेंसी से भारत पेट्रोलियम का 15 दिनों से गैस नहीं मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उपभोक्ता संगीता कुमारी, बेचन मिस्त्री, विनय कुमार मंडल, रामजतन साह, विपिन शर्मा, शंभू साह, रामदेव मंडल, विभाष शर्मा, रमेश शर्मा, वीरेंद्र मंडल ने संचालक पर गैस नहीं देने का आरोप लगाया है। संचालक अजय कुमार ने बताया कि तकनीकी समस्या आ गई थी। शुक्रवार से डिलीवरी शुरू की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *