बिहपुर : वार्ड नंबर नौ निवासी प्रीतम भास्कर (38 वर्ष ) को गुरुवार की रात करीब आठ बजे गांव के ही एक युवक ने कट्टे के बट से मारकर घायल कर दिया। वहीं बगल में एक शादी समारोह चल रहा था। घायल युवक प्रीतम भास्कर ने पुलिस को बताया कि वह कैलू चौधरी के दरवाजे पर एक व्यक्ति के साथ बैठा था।

उसी समय गांव के ही वार्ड नंबर 13 निवासी ने मुझे बुलाया तो मैंने कहा अभी नहीं जाऊंगा। थोड़ी देर बाद ही वह आया और मारपीट करने लगा। उसने कट्टा निकाल कर गोली मारने का प्रयास किया। मैंने बचाव किया तो कट्टा के बट से मेरे कनपटी पर मार दिया। मेरे जेब से पंद्रह हजार रुपया, लॉकेट और मोबाइल भी छीन लिया।

मैं भागने लगा तो उसने गोली भी चलायी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर घायल प्रीतम भास्कर को इलाज के लिये बिहपुर सीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *