बिहपुर : बिहपुर के डाकबंगला परिसर में सोमवार को जनप्रतिनिधियों द्बारा नवनिर्वाचित विधान पार्षद विजय कुमार सिंह के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार लाल एवं संचालन शमीम उर्फ मुन्ना ने किया।

वहीं प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत चौधरी, महंत नवल किशोर दास, मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह,पवन चौधरी,राजेश कुमार, विजय यादव, जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सरपंच प्रमोद सिंह, उप प्रमुख एनामूल, प्रभुनंदन चौधरी ने विधान पार्षद विजय कुमार सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर एमएलसी से एक विवाह भवन की मांग प्रमुखता से रखा गया। वहीं एमएलसी ने कहा डाकबंगला परिसर में एक विवाह भवन का निर्माण एनओसी मिलने के बाद करवाया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *