नारायणपुर। प्रखंड के बैकंठपुर दूधैला पंचायत के खोदराभीत्ता अठगामा गांव दियारा में सोमवार की रात साढ़े आठ बजे 17 वर्षीय युवक की बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अठगामा के घोलटी मंडल का पुत्र त्रिपुरी कुमार मंडल बताया जाता है।
Total Downloads: 101
परिजनों ने बताया कि युवक घर से खाना खाकर बासा पर जा रहा था कि गांव के ही युवक ने उसे गोली मार दी। गोली सीने में लगी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
परिजनों ने इसकी सूचना बिहपुर थानाध्यक्ष को दूरभाष पर दी है। थाना से घटनास्थल की दूरी 70 किलोमीटर है। हालांकि ग्रामीणों में चर्चा है कि जिस युवक ने गोली मारी है वह शराब का धंधा करता था। मृत युवक के पिता ने पंचायती कर उसे शराब का धंधा छोड़ने के लिए कहा था।
यह बात उसे नागवार लगी और उसने शराब के नशे में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। पुलिस बल के साथ घटनास्थल के निकल चूका हूं।

