बिहपुर । प्रखंड के मड़वा निवासी हिमांशु कुमार की बाइक बदमाशों ने छीन ली। पीड़ित ने झंडापुर ओपी में केस दर्ज कराने को आवेदन दिया हैं । जिसमें उसने कुशीनगर, उत्तरप्रदेश निवासी दो लोगों को नामजद किया है। बताया कि 6मई को जब हरिओ पुल निगम के कार्यालय काम करने पहुंचा तो उपरोक्त नामजदों ने बीस हजार रुपये की मांग की। मना करने पर दोनों ने मेरी बाइक छीन ली। ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया आवेदन के आलोक में पड़ताल किया जा रहा हैं।
Total Downloads: 166
नारायणपुर। प्रखंड के नवोदय विद्यालय चौक एन एच 31 सड़क पर शनिवार की दोपहर बाईक सवार ने साईकिल सवार वृद्ध नगरपारा गांव निवासी प्रकाश मोदी को टक्कर मार जख्मी किया। वृद्ध के बेहोश होने पर ग्रामीणों ने भवानीपुर पुलिस को सूचना दी।
भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह व एसआई संजय कुमार मंडल पुलिस बल के साथ पहुंच जख्मी वृद्ध को इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी पहुंचा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेजा।

