बिहपुर : बभनगामा के पूवारी टोला वार्ड नंबर 6 में रविवार को वन हर्ट चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से सम्मान समारोह सह एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में मैट्रिक व इंटर में प्रथम स्थान से उत्तीर्ण हुए डोली कुमारी, राखी कुमारी, सपना कुमारी, मुस्कान कुमारी, अदीबा, सिमरन अंशु कुमार, अंजली कुमारी आदि सैकड़ों छात्र-छात्राओं को शील्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र आदि दे कर कार्यक्रम में आए अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
Total Downloads: 166
इसके अलावा निशुल्क चिकित्सा शिविर में कुल 170 रोगियों में अपना जांच करवाया। भागलपुर से आए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कन्हैयालाल ने रोगियों का निशुल्क इलाज किया। उद्घाटन विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र, प्रमुख रीमा देवी, डॉ. कन्हैया लाल, ट्रस्ट के अध्यक्ष राहुल कुमार राजीव सनगही, पूर्व सरपंच श्रवण कुमार गुप्ता एवं थानाअध्यक्ष राजकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
