नवगछिया । परबत्ता थाना के जगतपुर में प्रेम प्रसंग में युवक नीतीश कुमार की हत्या मामले में परबत्ता पुलिस ने घटना में महिला और उसके पति दिवाकर यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दिवाकर यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारीं कर रही है।
Total Downloads: 198
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि महिला की गिरफ्तारी के बाद खून से सना खटिया के पौवा को भी बरामद किया गया है। भागलपुर से आई एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर खून के नमूने एकत्र किए।
टीम के सदस्यों ने खून से सने लकड़ी के पौवा में लगे खून को मृतक के खून से सने कपड़े से मिलान किया और कहा कि उसी पौवा से पीट-पीटकर युवक की हत्या की गयी ही। घटना बुधवार के देर रात्रि की है।

