नवगछिया में गोशाला के पास शनिवार की रात अपराधियों ने एक टोटो चालक युवक की मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को मक्के के खेत में फेंक दिया। बदमाशों दिया। मरने वाले की पहचान माखातकिया निवासी सुबोध सिंह के 17 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव मक्के के खेत में देखा और परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही टोटो भी बरामद किया है।

अंकुश की हत्या डंडे से पीटकर और मफलर से गला घोंट कर की गई है। उसके शरीर पर कई जगहों पर जख्म के निशान हैं। घटना स्थल से खून लगा एक डंडा और टोटो से एक मोबाइल) का मेमोरी कार्ड भी बरामद किया गया है। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। वहां से परिजन और ग्रामीणों ने शव को उठाकर अस्पताल के सामने सड़क पर रख दिया और रास्ता जाम कर दिया।

इस दौरान राहगीरों के साथ नोंक झोंक भी की। पुलिस के समझाने पर एक घंटे बाद लोग माने। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने भी घटनास्थल की जांच की। अंकुश का मोबाइल और पर्स गायब है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

शनिवार की शाम साढ़े सात बजे तीन यात्रियों को छोड़ने बैसी गया था अंकुश

मृतक के भाई सभी कुमार ने बताया कि शनिवार शाम अंकुश के साथ बाजार गया था। यह सामान लेकर दोनों भाई टोटो से घर पहुंचे। अंकुश तीन सवारी को लेकर शाम साढ़े सात बजे बैसी छोड़ने चला गया। फिर अंकुश से उसकी बात नहीं हुई। परिजनों से कहा कि एक माह पूर्व नवगछिया के एक पेट्रोल पंप के पास कुछ अपराधी अंकुश का पीछा कर रहे थे। उस वक्त अंकुश अपराधियों के चंगुल से बच निकला था। अपराधी अंकुश का क्यों पीछा कर रहे थे, परिजन बताने में असमर्थ थे।

चार दिन पहले एक युवती का मोबाइल टोटो में गुम होने पर चल रहा था विवाद

भाई सनी ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले महाराजी चौक पर अंकुश के टोटो पर नवगछिया की ही एक लड़की बैठी थी। उसका मोबाइल टोटो में गिर गया था। लड़की को लग रहा था कि मोबाइल अंकुश ने ही रख लिया है। इसके बाद लड़की ने अंकुश से मोबाइल देने को कहा, इस पर अंकुश ने कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिर अंकुश को लड़की के घर वालों ने पकड़ लिया था। जानकारी पर यह लड़की के घर गया और भाई को घर ले आया था। सत्री को आशंका है कि इस विवाद में भाई की हत्या की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *