नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगरा गाँव स्थित ससुराल में अपनी पत्नी से मामूली बात को लेकर हुए आपसी विवाद में एक 24 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर लिया. मृतक युवक कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्की गांव निवासी नरेश मंडल का 24 वर्षीय पुत्र हिरो मंडल बताया जाता है. घटना के संबंध में युवक की पत्नी रीना देवी ने बताया कि उनका पति रोजाना शराब पीकर उनके साथ हमेशा लड़ाई झगड़ा एवं मारपीट करते रहता था. शराब पीने के चक्कर में उसने घर का अधिकांश समान बेच लिया था. इस बार उसने मेरे पिता द्वारा दिए पलंग को भी बेचना चाह रहा था. उसे इस बात की जानकारी होने पर उसने पलंग सहित अन्य सामान अपने ससुराल से 3 दिन पूर्व लेकर रंगरा स्थित अपने नैहयर चली आई थी.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इसके बाद उसका पति आज ही सुबह में रंगरा स्थित ससुराल पहुंचा और घर जाने की बात कहने लगा. उन्होंने वहां जाने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों में यहां भी काफी कहासुनी हुई. इसके बाद वे चौक से घूम कर आने की बात कह कर रंगरा चौक की तरफ चला गया. लगभग दो घंटे बाद रंगरा पुलिस द्वारा पति द्वारा जहर खा लेने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी गई. सूचना मिलने के साथ ही वह दौड़ी भागी अस्पताल पहुंची मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि युवक ने अपने ससुराल से निकल कर स्थानीय रंगरा गांव में किसी दुकानदार से कीटनाशक पदार्थ ले कर खा लिया और रंगरा चौक की तरफ चला गया.

इसी दौरान रंगरा चौक पर मौजूद रंगरा पुलिस की नजर उस अनजान युवक की बिगड़ते स्थिति पर पड़ी. यह देख पुलिस द्वारा उसे रंगरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय भेज दिया गया. मगर इलाज के दौरान ही वहां उनकी मौत हो गई. वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी गई. मृतक युवक के परिजनों ने ससुराल वालों की मिली भगत से पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप सूचना पर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची युवक की मां झालिया देवी एवं अन्य परिजनों ने ससुराल वाले की मिलीभगत से युवक की पत्नी पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है.

युवक की मां झालिया देवी का बेटे की मौत पर रो रो कर बुरा हाल था. परिजन उसे संभालने में लगे हुए थे. अपने बेटे के शव से लिपट कर कर रही थी कि उसकी पत्नी ने उसे जहर खिला कर हत्या कर दिया. उसका बेटा ऐसा नहीं कर सकता है. इस बाबत रंगरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि युवक द्वारा प्रथम दृष्टया जहर खाकर खुदकुशी करने का मामला प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. घटना को लेकर थाने में एक यूडी केस दर्ज कर लिया गया है

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet