नवगछिया : मुरली गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ छोटू पर जानलेवा हमला मामले में बुधवार को घायल छोटू के बयान पर 7 लोगों के खिलाफ रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इनमें छोटू के पिता तारनी सिंह की हत्या के आरोप में जेल में बंद देवना उर्फ देवेंद्र सिंह के पुत्र और गांव के ही महेंद्र सिंह के बेटे सहित 7 लोगों को नामजद किया गया है।

हालांकि पुलिस आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं कर रही है। थाना अध्यक्ष मेहताब खान ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बता दें कि अभिषेक मुखिया पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। मंगलवार की रात अपराधियों ने उनके घर के पास ही दो गोली मारकर जख्मी कर दिया था।

वे रंगरा से घर लौट रहे थे। तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। एक गोली कंधा और दूसरी उनके सीने में लगी थी। परिजन इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मायागंज रेफर कर दिया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *