नवगछिया । शनिवार की देर रात प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या का मुख्य आरोपी खरीक के बगड़ी निवासी कन्हैया यादव को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाना लायी। गिरप्तार युवक से पूछताछ के बाद रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।
Total Downloads: 376
वहीं, दूसरी ओर शनिवार की देर रात कन्हैया की निशानदेही पर उसके घर बगड़ी से घटना में प्रयुक्त बाइक, भागलपुर में एक दुकान से खरीदा गया युवती का कपड़ा और खगड़िया जिले के चौथम स्थित उसके ससुराल में मौजूद उसकी पत्नी के पास कन्हैया का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।
यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि युवती के मोबाइल बरामदगी के लिए लगातार संभावित ठिकाने पर छापामारी की जा रही है। जल्द ही वह भी बरामद हो जाएगा। इस कार्रवाई में जेएसआई सूबेदार पासवान, पीएसआई अविनाश कुमार, राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे।

