नारायणपुर – भवानीपुर नारायणपुर के निवर्तमान थानाध्यक्ष नीरज कुमार का तबादला बिहपुर थानाध्यक्ष के पद पर होने पर इनके तबादले पर युवा राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ नितेश यादव के द्वारा थाना परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उपप्रमुख अशोक यादव व संचालन बीआरपी मिथिलेश कुमार ने किया समारोह में वक्ताओं ने अपने संबोधन में थानाध्यक्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया दिनेश मुनी इन्कांउटर सहित कई शार्प शूटर और कुख्यात की गिरफ्तारी के बारे गिनाया गया मुख्य अतिथि बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीओ अजय सरकार, डॉ नितेश यादव, पीओ लालमोहन राय थे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि समाजिक कार्यकर्ता बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने फुलमाला, पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र के साथ उपहार से सम्मानित किया
Total Downloads: 371
अपने संबोधन में थानाध्यक्ष क्षेत्र के लोगों द्वारा प्यार पाने पर भावुक हो गए समारोह में भवानीपुर थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी द्वारा अंगवस्त्र से थानाध्यक्ष को सम्मानित किया गया वहीं सनलाइट स्पोर्ट्स क्लब नारायणपुर एवं कबड्डी संघ टीम के द्वारा भी सम्मानित किया गया

मौके पर मुखिया ईशो यादव,मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार उर्फ पप्पु सिंह,अधिवक्ता पवन यादव,उपसरपंच अमरेंद्र यादव,शिक्षक समाजसेवी पवन सिंह,जिलापार्षद प्रतिनिधि भारतेंदु मिश्रा,डीआरयूसी सदस्य कुंदन यादव,पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह,राजीव गुप्ता,संजू लोहिया,प्राचार्य डॉ राजवंश यादव,मो.शकील अहमद,पंचायत समिति सदस्य मो.ग्यास अली,इरशाद अली,मो.अयुब अली,सरपंच संजय साहनी,अधिवक्ता श्यामनंदन गुप्ता,राजेश शर्मा,सुनील यादव,पुर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन उर्फ नीरज सिंह,समाजसेवी अजय रविदास,सुमित यादव सहित अन्य मौजूद थे।

