नवगछिया में यूपीआई के जरिए साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ढोलबज्जा निवासी किसान रंजीत कुमार मंडल के बैंक खाते से 99,999 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। पीड़ित किसान ने नवगछिया साइबर थाना में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आवेदन के अनुसार 11 दिसंबर की सुबह करीब 11:51 बजे उनके Axis Bank खाते से राशि निकलने का मैसेज मोबाइल पर आया, तब उन्हें ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद किसान ने बैंक के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क किया, जहां से बताया गया कि यूपीआई के माध्यम से यह रकम Indian Overseas Bank के एक खाते में ट्रांसफर की गई है।

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने किसी को भी ओटीपी साझा नहीं किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और साइबर ठगों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *