खरीक : नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने गुरूवार को खरीक प्रखंड के गोटखरीक पंचायत में हर घर पक्की गली नाली, मनरेगा, राशन वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर लगातार बिजली आदि योजनाओं की जांच किया. अनुमंडल पदाधिकारी ने जांच के बाद जानकारी देते हुए बताया कि गोटखरीक पंचायत मनरेगा के तहत पंचायत भवन के बगल में पंचायत सरकार भवन का निर्माण काराया गया है.

इस भवन में अभी तक बिजली नहीं लगाया गया है. नया भवन होने के बावजूद प्लास्टर टूट कर गिर रहे हैं. बाथरूम में पानी नहीं है. किसी भी योजना का बोर्ड नहीं लगाया गया है. पंचायत भवन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 51 साहायिका अनुपस्थित पायी गयी, सेविका मौजूद तो थी लेकिन बच्चों को नहीं पढ़ा रही थी.

केंद्र पर कोई भी बच्चा ड्रेस कोड में नहीं था. पंचायत के महादलित मुहल्ले के 25 घरों में बिजली नहीं जल रही है. हर घर पक्की गली नाली योजना के जांच में पाया गया कि पूर्वी घरारी महादलित टोला में निर्माणाधीन नाली का निमार्ण अधर में अटका हुआ है. बीच में कई जगह पर नाले का निर्माण नहीं कराया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *