नारायणपुर| भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा बाजार में एक ज्वेलरी दुकान में रंगदारी मांगने और मारपीट को लेकर व्यापारी चन्द्रप्रकाश गुप्ता ने बलहा गांव निवासी पप्पू साह, मनोज साह, गणेश साह, उर्मिला देवी, रीना देवी, मुस्कान देवी, कौशल्या देवी, मंजू देवी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 65
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
